logo

हेमंत की गिरफ्तारी वैध थी, आज हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी; चाईबासा में बोले बाबूलाल मरांडी

babulal_chaibasa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने भाषण की शुरुआत कोल्हान की धरती पर पीएम का स्वागत करके किया। चाईबासा के मंच से बाबूलाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी के 2 प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगा। बाबूलाल ने कहा कि 13 मई को यहां चुनाव है। हमें चाईबासा और खूंटी लोकसभा सीट से कमल फूल छाप में वोट देकर बीजेपी को जिताना है। मैं कहूंगा कि झारखंड प्रदेश में हम जिनसे लड़ रहे हैं, वे झूठ और फरेब फैला रहे। हमें सावधान रहना है। 


कांग्रेस और झामुमो झारखंड विरोधी है
बाबूलाल ने आगे कहा कि झामुमो,कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हेमंत सोरेन को ईडी ने गलत मामलों में गिरफ्तार किया। लेकिन आज हाईकोर्ट ने हेमंत की गिरफ्तारी को वाजिब बताया। राज्य में ग़ड़बड़ किया। सत्ता का दुरुपयोग किया। हमारी लड़ाई उनसे है। कांग्रेस और झामुमो झारखंड विरोधी है। विकास विरोधी है। इनके कार्यकाल में झारखंड नहीं बना। कांग्रेस ने 55 साल राज किया लेकिन राज्य में बिजली, और सड़क नहीं पहुंची। बीजेपी की सरकार बनी। 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम बने तो बिजली और सड़क बनी। गरीबों के भोजन की चिंता की। 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी क पीएम बनाा है। गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा को जिताना है।

Tags - chaibasa newsbabulal marandiBJPloksabha election 2024