द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को होने वाली है। बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिमंडल परिषद में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि यह साल 2024 की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 9 जनवरी को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।
