logo

रघुवर दास का आरोप- दलीय चुनाव से भाग रही सरकार, निकाय वोटिंग पर उठाए सवाल

RAGH022111.jpg

रांची 
रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने से सरकार डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गैर-दलीय आधार पर चुनाव इसलिए करा रही है क्योंकि जनता का भरोसा उससे उठ चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। राजधानी रांची में भी लोगों को पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि न सिर्फ गांव, बल्कि शहरों की जनता भी सरकार से त्रस्त है।


रघुवर दास ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव 2022 से लंबित हैं, जिसके कारण शहरी विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ रुपये की राशि झारखंड को नहीं मिल सकी। उन्होंने रांची में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो के समर्थन में कार्यकर्ताओं और जनता में दिख रहे उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि शहर की जनता बदलाव चाहती है और विकास के लिए मतदान को तैयार है।



 

Tags - Raghubar Das Statement Urban Body Election Jharkhand Hemant Government Criticism Ranchi Politics News BJP Candidate Support