द फॉलोअप डेस्क
लोकतंत्र में कुछ चीजों पर बहुत तेजी से प्रहार हो रहा है। आज आम लोग, किसान,मजदूर, बेरोजगार नौजवान के अंदर गुस्सा है। हम सभी एक इमानदार सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे। यह लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है। हमारी यह लड़ाई संघीय ढांचे को बचाने की लड़ाई है। ये बातें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पटना में आयोजित विपक्षी दल की महाबैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि इस देश की दुनिया में अनेकता में एकता की एक छवि रही है। जिसका लोहा आज से नहीं बल्कि सदियों से लोगों ने माना है। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग विचारधारा के लोग यहां मिले हैं। कई चीजों को ध्यान में रखते हुए, आज की वर्तमान परिस्थिति ,आम लोगों के सहूलियत के हिसाब से चीजों को स्थापित किया गया। हम सब आज यहां सीएम नीतीश के मेहनत से एकजुट हुए हैं। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को घन्यवाद दिया।

सबसे आखिरी में पहुंचे हेमंत
बता दें कि विपक्षी दल के बैठक में अचानक से हेमंत सोरेन चर्चा का विषय कैसे बन गए। पूरे देश की निगाहें जब विपक्ष की हो रही इस बैठक पर थी, तभी अचानक से मीडिया, जनता और वहां मौजूद नेताओं का ध्यान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गया। दरअसल बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे नजदीक और बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से आने वाले एकमात्र नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबसे आखिरी में पहुंचे थे। बैठक शुरू होने के थोड़ी देर पहले पहुंचे हेमंत सोरेन को तबतक नेशनल मीडिया के कैमरे, बैठक पर नजर बनाई जनता और वहां मौजूद नेता ढूंढ चुके थे। वैसे ये पहली दफा नहीं है, जब मुख्यमंत्री हेमंत लेटलतीफी को लेकर चर्चा में हैं।

ये लोग हुए शामिल
नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हुए। पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंच गए हैं । इसके साथ ही NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर भी शुक्रवार को पटना पहुंचे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N