logo

राज्यपाल के रात्रि भोज में शामिल हुए हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना और अन्य मंत्री-विधायक

mmm2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन और अन्य मंत्री और विधायक शामिल हुए। इसे लेकर मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पोस्ट भी किया है। उन्होंने कहा है कि "आज लोकभवन में आयोजित रात्रि भोज में हेमन्त जी के साथ शामिल हुई। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी, सभी मंत्रीगण, सभी विधायकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।"

Tags - Lok Bhawan Governor Santosh Kumar Gangwar Chief Minister Hemant Soren Leader of Opposition Babulal Marandi Kalpana Soren