द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार देर शाम निजी दौरे पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी है और वह दो दिनों तक बेंगलुरु में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को रांची लौटेंगे। फिलहाल उनके इस निजी दौरे से जुड़ा कोई आधिकारिक कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
