logo

मुसीबत में असम की मदद के लिए हेमंत सोरेन ने बढ़ाया मदद का हाथ, हिमंता बोले-धन्यवाद

पगसपास.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुसीबत के समय असम की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन को थैंक यू कहा है। हिमंता विस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता के रूप में 2 करोड़ रुपये की पेशकश की है। इस सम्मान के लिए मैं सीएम सोरेन और झारखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम सरमा ने लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की उदारतापूर्वक पेशकश की है। असम के लोगों की ओर से मैं झारखंड के दयालु लोगों और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की गहराई से सराहना करता हूं।”


लोग अब भी प्रभावित हैं।'
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- ‘आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।’ झारखंड सरकार की ओर से इससे पहले भी देशभर के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक विभीषिका आने पर मदद का हाथ बढ़ाया जाता रहा है। 

 


असम में बाढ़ के कारण परेशानी 
दरअसल, असम में इन दिनों बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है। बीते दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। शर्मा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया।
 

Tags - Hemant Soren Hemant Soren's news Himanta's news help to Assam Hemant Soren 2 crore help 2 crore help to Assam