logo

बूढ़ा पहाड़ पर नहीं पहुंची पूर्ववर्ती सरकारें, सांप सूंघ गया था; मैं वहां जाने वाला पहला सीएम- हेमंत सोरेन

ुी2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आजोजन आज गढ़वा में हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गढ़वावासियों को याद दिलाया कि गढ़वा जिला के आस-पास में एक बड़ी समस्या थी उग्रवाद की। यहीं बगल में बूढ़ापहाड़ है। विपक्ष को सांप सूंघ गया था कि कोई बूढ़ा पहाड़ नहीं गया। आपका मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ जाकर ग्रामीणों के साथ खाना खाया। बूढ़ा पहाड़ के नाम से लोग कांपते थे लेकिन अब वहां ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। बहुत जल्द हम वहां जाएंगे जहां कोई गया नहीं। हमारे ये राज्य और इसके जनमानस हमारे परिवार हैं। हमारे रिश्तेदार हैं। विपक्ष कहती है हमने आपको ठगा है। लेकिन इनको कौन बताए कि यहां कितनों को पेंशन मिल रहा है। हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। हमने थोड़ी सी मांग की है तो ये षडयंत्रकारी चाल चल रहे हैं। इनके पेट में दर्द  हो रहा है। 


27 जनवरी 2023 को गये थे बूढ़ापहाड़ 
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 जनवरी 2023 को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे थे। वहां उन्होंने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत एक सौ करोड़ रुपए से इस क्षेत्र में सभी मूलभूत जरूरी अनिवार्य और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा था कि कभी यह इलाका माओवादियों के खौफ का गवाह था। पूरे इलाके को माओवादियों ने अपने कब्जे में कर रखा था, लेकिन सुरक्षाबलों ने माओवादियों को कड़ी चुनौती देते हुए पूरे क्षेत्र को नक्सल मुक्त करा लिया है। शायद पहली बार यहां ऐसा खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में यह इलाका भी विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगा।