logo

सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मिले हेमंत सोरेन 

cm_2023-07-28_at_3_26_38_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में पंचम मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हेमन्त सोरेन को संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव, वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव, विनय कुमार चौबे ने बुके देकर सम्मानित किया।