logo

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मेयर फिरहाद हकीम से मिले हेमंत सोरेन

kolkata.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग अलग मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री की पश्चिम बंगाल के डीजीपी और शहरी विकास मंत्री से मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। यहां मालूम हो कि राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस हैं। वह काफी चर्चा में रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए रांची लौट आएंगे।

Tags - CM Hemant Soren West Bengal Kolkata meeting with DGP Rajeev Kumar also meeting with Mayor Firhad Hakim