द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ गई है। दो दिन पहले ही इलाज कराकर रांची लौटीं रूपी सोरेन को गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रूपी सोरेन का हैदराबाद में इलाज चल रहा था और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें लेकर हैदराबाद गए थे। इलाज के बाद दो दिन पहले ही वह रांची लौटी थीं और उनकी तबीयत सामान्य लग रही थी, लेकिन गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत हिल व्यू अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
