logo

हेमन्त सोरेन ने फुफेरे भाई कपूर कुमार टुडू को दी श्रद्धांजलि

HEMANT_SOREN_MALA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी जी  के पैतृक आवास चिलगू-चाकुलिया (जिला सरायकेला-खरसावां) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्व.कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के फुफेरे भाई रहे कपूर बागी जी का निधन 6 मई 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं

Tags - CM HEMANT SORENHEMANT SORENJHARKHAND NEWS