logo

हेमंत सोरेन विधायक ममता देवी के घर पहुंच उनके ससुर को दी श्रद्धांजलि

mahto-a.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे। ममता देवी व उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके ससुर स्वर्गीय सरयू महतो के निधन पर दुख जताया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भी सरयू महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढाढस बंधाया। मालूम हो कि ममता देवी के ससुर सरयू महतो का 20 अक्तूबर को निधन हो गया था। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्र बधु छोड़ गए हैं। इस अवसर पर आस पास के काफी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Tags - CM Hemant Soren Jharkhand former MLA Mamta Devi father-in-law late Saryu Mahato CM paid tribute Ramgarh