logo

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जारी किया वीडियो संदेश, क्या कहा जानिए

a5414.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया। देश और झारखंड की जनता को जोहार कहकर संबोधन की शुरुआत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आज 4 जुलाई है। 31 जनवरी को इसी जगह बैठकर मैंने एक संदेश जारी किया था। बताया था कि किस तरह से विरोधियों ने मेरे खिलाफ षडंयंत्र किया। साजिश के तहत मुझे जेल में डाला। 5 महीने तक मुझे फर्जी और मनगढ़ंत केस के सहारे जेल में रखने का प्रयास किया। वे मुझे लंबे समय तक जेल में रखना चाहते थे। 

 

Tags - Hemant SorenJharkhand NewsJMMHemant Soren Video Message