logo

जेल और समन का डर दिखाकर विपक्ष ने सरकार गिराने की साजिश रची, मैं डिगा नहीं- हेमंत सोरेन

कपहलूगमस1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को खूंटी में संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और इसके साथ ही विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होंने बताया कि वह कैसे बच्चियों की पढ़ाई का बीड़ा उठा रहे हैं, उन्होंने बताया कि बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले योजना लागू किया है। दसवीं क्लास के बाद छात्रों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दे रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को विदेश भेज रहे हैं। विदेशी बच्चों के साथ हमारे झारखंड के बच्चे कंधे से कंधा मिलाकर पढ़ रहे हैं। 

विपक्ष काम ना करने का आरोप लगाती है

सीएम ने कहा कि वह बूढ़े बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। विधवा महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं। राशन दे रहे हैं। साल में दो बार गरीबों को धोती साड़ी दे रहे हैं। अब गरीबों को अबुआ आवास दे रहे हैं लेकिन विपक्ष उन पर आरोप लगाती है कि वह काम ही नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब राज्य अलग करने की बात आई तो विपक्ष ने विरोध किया। विपक्ष ने हमेशा इस राज्य को के गठन का विरोध किया। जब दिशोम गुरु शिबू शरण ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी तो विरोधियों ने खूब तंज किया। 


शिबू सोरेन विचलित नहीं हुए 
शिबू सोरेन ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी तो लोगों ने तंज किया। शिबू सोरेन विचलित हुए बिना लक्ष्य प्राप्ति के लिए लड़ते रहे। बचपन से लेकर बुजुर्ग होने तक शिबू सोरेन लड़े तो राज्य मिला। बाहरियों ने सोचा कि अलग राज्य तो ले लिया लेकिन चलाएगा कैसे। हमारी सरकार बनी तो दूसरे दिन से ही इसे अस्थिर करने का प्रयास किया। कभी मुझे जेल जाने की धमकी देते हैं। कभी समन भेजकर डराने का प्रयास करते हैं। रोज ष़ड्यंत्र करते हैं लेकिन मैं डरा नहीं बल्कि सरकार को गांव तक पहुंचा दिया जनकल्याण