logo

धनबल की राजनीति विपक्ष का मुख्य उद्देश्य, विकास से कोई लेना-देना नहींः हेमंत सोरेन 

cm110.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रामगढ़ में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ के गोला प्रखंड के चाड़ी पंचायत अंतर्गत तिरला मैदान में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला हेडक्वार्टर में तो काम होता ही था लेकिन हमने सोचा कि गांव में काम हो। इसलिए आज हम गोला के तिरला आए हैं। 23 नवंबर से गांव-गांव, पंचायत-पंचायत शिविर चल रहा है। इन शिविरों में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। हम भी समय-समय पर जा रहे हैं ये देखने के लिए कि काम ठीक से हो रहा है या नहीं। आज इस शिविर में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन होगा। 


साजिश रचती है विपक्ष 
सीएम ने कहा कि आज पहली बार यह शिविर नहीं लगा है। 2021 में भी सरकार आपका दरवाजा खटखटा रही थी, 2022 में भी और 2023 में भी। हमलोगों ने जो चुनाव से पहले जो वादा किया था, कि हमारी सरकार बनेगी तो दिल्ली से सरकार नहीं चलेगी, रांची के हेडक्वार्टर से नहीं चलेगी बल्कि गांव से चलेगी। जहां कभी कोई पदाधिकारी गया नहीं। वहीं भी लोग बैलगाड़ी से मोटरसाइकिल से पहुंचकर शिविर लगा रहे थे। लेकिन विपक्ष सरकार गिराने की साजिश रचती है। विधायकों की खरीद फरोख्त करते हैं। उससे भी नहीं सकते हैं। षडयंत्र रचते हैं। धनबल की राजनीति विपक्ष का मुख्य उद्देश्य है। विकास से कोई लेना देना नहीं। हमको तो समझ नहीं आया कि जो करोड़ो आवेदन हमको गांव से मिला उसका समाधान क्यों नहीं हुआ। जो तनख्वाह कर्मचारियों को आपकी सेवा के लिए देते हैं उन लोगों से पूर्ववर्ती सरकार अपनी सेवा कराते थे। दिन ब दिन राज्य बीमारू होता गया। देश में सबसे ज्यादा मजदूर यहीं है। इसलिए राज्य पिछड़ा हो गया। 


घाटे का खजाना है राज्य के पास 
जब राज्य अलग हुआ तो खजाना भरा हुआ था लेकिन आज राज्य का खजाना खाली है। घाटे का बजट चल रहा है। विपक्ष ने सारा पैसा अपने जेब में डाला। इसलिए किसी को पेंशन नहीं मिलता था। आज हमारी सरकार की देन है कि कोई बिना पेंशन के नहीं मिलेगा। आपके अधिकार को हमने दरवाजा खटखटाकर आपको दिया है। आज जो नौजवान है चाहे महिला हो या पुरुष हो वह जो भी स्वरोजगार करना चाहते हैं वो कर सकते हैं। पूंजी सरकार देगी। हमारी सरकार ने ट्रैक्टर बांटे। हजारों की संख्या में महिलाओं ने ट्रैक्टर लिया है। हमने अपनी आंखों से देखा है महिलाएं ट्रैक्टर चला रही है। शिक्षा को कैसे बेहतर किया जाए इसपर भी हमलोग लगे हैं। उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं। राज्य पिछड़ा है इसलिए, लोगों को मजदूरी ना मिले तो चूल्हा भी नहीं जलता है। हमारी सरकार यह वादा करती है कि बेटियां अब बोझ नहीं बनेंगी। हम बच्चियों के लिए योजना लेकर आए हैं। हम बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड देंगे। इससे आप पढ़ाई पूरी कर पाएंगे। जब नौकरी लग जाए तब पैसा वापस किजिएगा।