logo

झारखंड  : भ्रष्टाचार के पर्यायवाची हैं हेमंत सोरेन- जेपी नड्डा 

JP_nadda.jpg

 रांची:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची के मोहराबादी मैदान में बिरसा मुंडा विश्वास रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला।उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बताया।रैली को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि खान विभाग के मंत्री रहने के वाबजूद सीएम ने खुद खनन पट्टा लिया है। इसके साथ वे उद्योग विभाग के भी मंत्री है और अपनी पत्नी को औद्योगिक विभाग की जमीन का आवंटन भी किया हैं। सीएम ने अपने प्रेस सलाहकार ,अपने विधायक प्रतिनिधि तक लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा हैं। उन्हें भी खनन पट्टा दिया है।हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी केवल आदिवासियों के नाम पर राजनीती करती हैं। 

कांग्रेस के गठन से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ी
जेपी नड्डा  ने रैली में कहा कि जनसंघ बनने के बाद से हमारा रिश्ता आदिवासियों से रहा हैं, करिया मुंडा हमारे  सबसे वरिष्ठ नेता है।आदिवासियों के नाम पर चलने वाली पार्टी आदिवासियों के हित में कुछ नहीं बता सकती हैं क्योंकि इन लोगों ने सिर्फ आदिवासियों को लूटा है सिर्फ भाजपा के नेता छाती ठोक कर कहते हैं कि हमने आदिवासियों के लिए कुछ किया हैं। नड्डा ने कहा कि झारखंड के साथ ओड़िसा ,महाराष्ट्र और गुजरात में बिरसा मुंडा यात्रा निकली जाएगी। 

हमें दिया आदिवासियों को सम्मान  
विश्वास रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  मोदी कैबिनेट में 8 मंत्री ,लोक सभा में 26  सांसद हैं के साथ राज्यसभा में 8 सांसद के आदिवासी होने की बात कही   हैं। इसके साथ 190 एमएलए दो आदिवासी गवर्नर बनाए गए। कांग्रेसियों को 70 साल में आदिवासी याद नहीं आए अटल जी ने आदिवासी मंत्रालय बनाया और झारखंड का गठन भी अटल जी की सरकार में ही हुआ।