logo

Good News : शिक्षकों की कमी होगी दूर, अगले माह 9 हजार को नियुक्ति पत्र सौपेंगे हेमंत सोरेन

hemant31.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अब शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी है। अगले महीने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति राज्य में होने जा रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पद भरने की तैयारी शुरू कर दी है। JPSC-JSSC के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। 2016 से चल रहे हाईकोर्ट शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चयनित शिक्षकों को अगले माह खेलगांव में मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार 19 मई को करीब 9 हजार शिक्षकों को सीएम नियुक्ति पत्र सौपेंगे। 


पीजीटी के अलावे मॉडल स्कूल और कस्तूरबा स्कूल में होगी नियुक्ति
 नियोजन नीति में बदलाव के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से राजकीय +2 स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी को देखते हुए 2137 पीजीटी शिक्षकों की सीधी भर्ती और 265 बैकलॉग रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लैब असिस्टेंट पदों के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 690 लैब असिस्टेंट राज्य में नियुक्त किए जाएंगे।


कॉन्ट्रैक्ट आधारित शिक्षकों की होगी नियुक्ति
शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा विद्यालय और मॉडल स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित शिक्षकों को भी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके जरिए कस्तूरबा स्कूलों में करीब 400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी और मॉडल विद्यालयों में लगभग 2000 शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी है। राजकीय प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के खाली पदों को भरने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत राजकीय, राजकीयकृत बालक एवं बालिका प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के 39 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT