logo

हेमलाल मुर्मू को बनाया गया जेएमएम का केन्द्रीय प्रवक्ता, शिबू सोरेन ने जारी किया लेटर 

HEMLALA.jpg

रांची

हेमलाल मुर्मू, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य को जेएमएम का केन्द्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इस आशय का पत्र जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की औऱ से जारी कर दिया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि यह आदेश पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

क्या लिखा है पत्र में 

आगे कहा है, आशा है कि आप अपने संगठनात्मक कर्मठता का पूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की  मजबूती के लिए निर्लोभ भाव से कार्य करेंगे। प्राप्त दायित्व का निर्वहन करते हुए अनुशासन की परिधि  में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मधुर सम्पर्क स्थापित करेंगे।

9 साल बाद लौटे जेएमएम में 

गौरतलब है कि हेमलाल मुर्मू ने करीब 9 सालों तक बीजेपी में रहने के बाद जेएमएम में घर वापसी की है। वे झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री के अलावा केंद्र सरकार में खान मंत्री के रूप काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2005 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिमोन मालतो को 600 वोटों से पराजित किया था। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Hemlal MurmuJMMspokesperson Jharkhand News