logo

'हेमंत माने सोना, जितना तपेगा उतना ही चमकेगा'; BJP को पता होना चाहिए- हेमलाल मुर्मू

a509.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता और पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता होना चाहिए था कि हेमंत का मतलब सोना होता है। सोना को जितना तपाया जायेगा वह उतना ही ज्यादा चमकेगा। आज हेमंत सोरेन सोने की तरह की चमक रहे हैं। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन बड़े आदिवासी नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं ने भी इसको स्वीकार किया है। विश्वास मत हासिल करना वाकई में जनता की जीत है। 

बीजेपी ने हेमंत के खिलाफ साजिश की
हेमलाल मुर्मू ने कहा कि वह तो भारतीय जनता पार्टी के गंदे विचार हैं जिसकी वजह से हेमंत सोरेन को 5 महीने का कठिन कारावास जेल में गुजारना पड़ा। हालांकि, वह बेल पर बाहर निकल आये। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जमानत देते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उससे स्पष्ट होता है कि एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाकर राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से यह कर्मकांड किया गया था। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी, बीजेपी की पालकी ढोयें। उनके नसीब में वही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके नसीब में नहीं है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन, आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनायेगा। बीजेपी इससे आगे नहीं बल्कि और नीचे ही जायेगी। उन्होंने कहा कि लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता खत्म करने का मामला स्पीकर न्यायाधिकर में चल रहा है। उनके खिलाफ आरोप साबित हो चुका है। 

Tags - Hemlal MurmuHemant SorenJharkhand NewsJMMJharkhand BJP