logo

हर्बल रंग और रागी की मिठाइयों से सुरक्षित होगी होली, गुमला में JSLPS दीदियों की पहल

7851.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होली का त्योहार आते ही लोगों के अंदर यह भय सताने लगता है कि किस तरह के रंगों का प्रयोग किया जाए कि उनके शरीर पर कोई नुकसान ना हो। किस तरह की मिठाई का उपयोग किया जाए जिससे कि उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहे। इस समस्या के समाधान के लिए झारखंड सरकार की JSLPS की दीदियों के द्वारा बनाई जा रही हर्बल रंग और रागी के मिठाई विशेष रूप से राहत पहुंचा रही है। जिला की डीसी प्रेरणा दीक्षित ने भी लोगों से हर्बल रंग का उपयोग करने और साथ ही साथ रागी से बनी मिठाइयों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि उनकी होली खुशहाल बनी रहे। होली के बाद उन्हें किसी तरह का कोई समस्या ना देखने को मिले। गुमला जिला मुख्यालय में पलाश मार्केट में इन सामानों को उपलब्ध कराया गया है, जहां से आसानी से आप इन सामानों की खरीदारी कर अपनी होली की खुशियों को बेहतर तरीके से बनाए रखने में सफलता पा सकते हैं। गुमला जिला में मौजूद इस तरह के काउंटर पर हमने जाकर महिलाओं से बातचीत की, जहां पर महिलाओं ने हर्बल की खासियत एवं रागी से बने मिठाईयां की जानकारियां दी।

Tags - JSLPS herbal Holi colors initiative Gumla district herbal color campaign ragi sweets healthy Holi option Prerna Dixit DC Gumla appeal Palash Market Gumla products Jharkhand self help group women eco friendly Holi colors Gumla millet based sweets pr