logo

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

ppp3.jpg

जमशेदपुर 
जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर युवाओं की जान का दुश्मन बना हुआ है। लेकिन, बावजूद इसके युवा इससे सबक नहीं ले रहे है। ताजा मामला शनिवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया में घटा है। जहां तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, बाइक के पीछे सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान सोनारी के निर्मल नगर निवासी 17 वर्षीय विशू प्रताप के रूप में हुई है। वहीं, घायल का नाम शिवम कुमार है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

दूसरी ओर घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को टीएमएच पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि बाइक सवार चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा है। इसी क्रम में उसने अपना नियंत्रण बाइक से खो दिया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गयी।

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Road Accident