logo

राज्यवासियों में नफरत फैलाने में जुटे हैं हिमंता बिस्वा सरमा : कैलाश यादव

k_yadaw.jpg

रांची
प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने असम के आयातित भाजपा के मुख्यमंत्री तथा राज्य के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड में साप्ताहिक टूर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जबसे हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड दौरा शुरू किया है, राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति तेज हो गयी है। वे निरंतर लोगों के बीच जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण कर राज्यवासियों के बीच नफरत फैलाने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।


असम के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं
 उन्होंने कहा कि असम में लोग भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं, वहां 10 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। वहीं, उसके मुख्यमंत्री झारखंड के दौरे में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने हिमंता पर लगाम नहीं लगाया तो निश्चित तौर पर राज्यवासी बीजेपी को एक दर्जन सीटों पर आउट कर नफरत की राजनीति पर लगाम लगायेंगे। यादव ने कहा कि झारखंड बीजेपी के तमाम नेता फेल हैं। राज्य में विकास और सकारात्मक बातों से अलग थलग पड़े बीजेपी नेताओं का कोई ठोस  विजन नहीं दिख रहा है। इसलिए राज्य के लोगों को बीजेपी की जनविरोधी विचारधारा बिल्कुल पसंद नहीं है।


मजबूती से चुनाव लड़ेगा राजद
यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेगा। राज्य में संगठन की मजबूती का कार्यक्रम चल रहा है। जन्माष्टमी के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से पार्टी संगठन मं  विस्तार के साथ जिलास्तरीय और विधानसभा वार प्रतिदिन कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। 


 

Tags - Kailash YadavJharkhand NewsRJD