logo

Ranchi : बुंडू में भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत 

mitti.jpg

रांचीः
बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रिक ट्रक ने स्कूल वैन मे टक्कर मार दी जिससे चार बच्चों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन 50 मीटर दूर जा गिरा। स्कूली वैन में कई बच्चे थे। कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के काफी देर तक बच्चे वैन में पड़े थे। इधर बुंडू थानेदार मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे रही है। 


आक्रोशितों ने जाम किया मुख्य सड़क 
इधर स्थानीय लोगों ने NH33 मुख्य सड़क को जाम कर दिया। गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। रांची जमशेदपुर मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ है। लोगों का कहना है कि इस जह पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के मामले की जांच में जुट गई है।