logo

गोड्डा में भीषण सड़क हादसा, 12 लोग घायल; 4 की हालत गंभीर

gango.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डाः
गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के मां योगिनी स्थान बारकोप मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई है। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर है। चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। बता दें कि गंगोत्री चंद्रयान श्री नाम की यात्री बस पलटी है। कहा जा रहा है कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। 


देवघर से साहिबगंज जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस जसीडीह से तीनपहाड़ (साहिबगंज) जा रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह-सुबह 4 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एनएच 133 पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के किनारे कुछ गड्ढे थे। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि यात्री बस का नाम गंगोत्री चंद्रयान-3 मंडल बस है, जिसमें 25- 30 की संख्या में लोग सवार थे। घायलों के इलाज में प्रशासन जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N