logo

रांची : JSCA में होने वाले IND-SA वनडे मैच का टिकट ऐसे करें बुक, इन बातों का रखें ध्यान 

jsca1.jpg

डेस्क:
राजधानी रांची स्थित JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (JSCA International Stadium) में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) वनडे क्रिकेट मैच(Oneday Match) की तैयारियां जोरो से चल रही है। पूरे स्टेडियम को नया लुक देने के प्रयास में काम जारी है। पूरी तैयारियों पर जेएससीए अधिकारियों की पैनी नजर है। स्टेडियम के चारों तरफ फेंसिंग का काम अंतिम चरण में है। 

अमिताभ चौधरी के तय रणनीति पर काम जारी
JSCA के अध्यक्ष संजय सहाय ने बताया कि 9 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर स्टेडियम के शिल्पकार अमिताभ चौधरी की कमी बेहद खल रही है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को अमिताभ चौधरी का निधन हो गया था। लेकिन अपने निधन से पहले ही अमिताभ चौधरी ने बैठक कर 9 अक्टूबर के मैच को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली थी।  मैच की तैयारी, टिकट की बिक्री, सुरक्षा, स्टेडियम के लुक को लेकर उन्होंने तमाम पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए थे।

इस दिन से खरीद सकते है टिकट
JSCA के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि अमिताभ चौधरी के बताए ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 3 दिनों तक होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए के काउंटर में टिकट की बिक्री की जाएगी। हालांकि दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच टाइम के दौरान काउंटर बंद रहेगा। इसके अलावा फैंस अपना टिकट www.insider.in. से जांच कर बुक कर सकते है। 

टिकट खरीदने के लिए ये चीजे पास होने जरूरी
JSCAकी ओर से  टिकट खरीदने के लिए लोगों के लिए कई जरूरी जानकारी दी है। JSCA के निर्देश के मुताबिक टिकट काउंटर में खड़े होने पर क्रिकेट फैंस मैक्सिमम तीन टिकट ही खरीद सकेंगे। हालांकि टिकट खरीदने के दौरान उन्हें अपना आधार नंबर अपने साथ रखना होगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक फैंस टिकट नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि उस वक्त लंच टाइम रहेगा।