logo

Jharkhand Weather : होली में कैसा रहेगा झारखण्ड का मौसम, जानिए

SAAF_AASMAN.jpg

रांचीः
होली के मौके पर राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। हालांकि बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। ऐसी स्थिति 20 मार्च तक रहने कि संभावना है। वहीं इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव आ सकता है। 

17 व 18 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा

मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि होली के दिन आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 16, 19 और 20 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 17 व 18 मार्च को मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 

बढ़ सकता है अधिकतम तापमान 
मौसम विभाग की मानें, तो अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं 17 से 20 मार्च तक 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मालूम हो कि मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।