logo

बोकारो जिले से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, जांच में जुटी जिला उत्पाद टीम

ill.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुप्त सूचना के आधार पर जिला उत्पाद टीम के द्वारा बोकारो में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बता दें कि जिला उत्पाद टीम के द्वारा पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत कांडरा स्थित एनएच के किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक (नं.- PB 46 M 8164) से 888 GOLD WHISKY ब्रांड की 750 मिलीलीटर की कुल 900 पेटी (कुल 10,800 बोतलें, लगभग 8,100 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।
छापेमारी के दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब की तस्करी से संबंधित अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल अभी जारी है।

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की एवं अवर निरीक्षक, बेरमो सह चंदपुरा महेश दास एवं अन्य उत्पाद बल के जवान उपस्थित थे।

जानकारी के लिए बता दें कि जिला प्रशासन बोकारो द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगी।

Tags - Jharkahnd news Jharkhand latest news jharkhand breaking news alcohol Illegal liquor bokaro news trending news