logo

हजारीबाग के मशहूर होटल अरण्या विहार में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

aryana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग हार्नगंज स्थित मशहूर होटल अरण्या विहार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि होटल में शादी समारोह के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद जबतक अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंची तबतक काफी क्षति हो गई थी। भीषण आग को देखते हुए दो दमकल गाड़ी और फायर फाइटर पहुंचे। काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 


शादी के बाद लगी आग
बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी। शादी करके दूल्हा,दुल्हन, बाराती, सराती होटल से बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे निकल गए थे। इसके आधे घंटे बाद यह घटना घटी। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड बुकिंग था। उनके समान भी जल गए हैं। होटल के संचालक मुकेश कुमार सिंह है ने बताया घटना में कितना का क्षति हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड 36 के अविनाश कुमार यादव और स्थानीय लोगों की मदद से कई सामानों को आग से जलने से बचाया। इस घटना के बाद हार्नगंज मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Jharkhand newsHazaribagh news