logo

कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह, विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता 

joincong.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने विभिन्न दलों और संगठनों के सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह में कोडरमा जिला के बरकट्ठा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र कुमार शिवशंकर कुमार, केदार यादव चंद्रशेखर प्रसाद, दिव्यांशु कुमार, शिवकुमार, निखिल कुमार, दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति कोडरमा के मनोज कुमार दास, सुनील कुमार खूंटी से, झारखंड के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र शिवराज जयपाल सिंह रांची से, आलोक कुजूर, गुरमीत सिंह,शालिनी सिंह, बसंत कुजूर सहित सैकड़ो लोगों को कांग्रेस की अंगपट्टीका पहनाकर केशव महतो कमलेश एवं डॉ रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती में एक और कदम
इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती में आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले देश की सामाजिक एकता के वाहक हैं। पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उंराव ने कहा कि कांग्रेस की विपरीत परिस्थितियों में भी जो लोग संगठन से जुड़ रहे हैं उसे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की नीतियों से उनका गहरा जुड़ाव है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags - Reception Ceremony Congress Headquarters Join Party ranchi jharkhand