logo

गिरिडीह में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से परेशान थे दंपती

ुोसप1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मामला तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड का है।  मामले का पता तब लगा जब 21 जून को सुबह में मकान से दुर्गंध आने लगी। दंपती की आत्महत्या की सूचना मिलते ही तिसरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। 


दोनों काफी समय से बीमार थे 
मृतक दंपती की पहचान गम्हरियाटांड़ निवासी श्याम प्रसाद सिन्हा और उषा देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्याम प्रसाद सिन्हा और उनकी पत्नी उषा देवी गम्हरियाटांड़ में अपने घर में पिछले कई वर्षों से रह रहे थे। इनकी कोई संतान नहीं है। दंपती किसी तरह जीवन यापन करता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों बीमार चल रहे थे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से दोनों को किसी ने घर के बाहर नहीं देखा। इसी बीच, आज सुबह उनके कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और तिसरी थाना की पुलिस को सूचना दी। 


दो दिन पहले आत्महत्या की आशंका 
पुलिस ने कमरे को खोलकर देखा, तो पाया कि दंपती का शव फंदे से लटका हुआ है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने एक-दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी।