logo

पति कमाने गया था बाहर, पत्नी जादूगर के साथ भाग गई

lover3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गोड्डा जिला के मोतिया ओपी क्षेत्र के देवबंधा गांव के गोराडीह टोला के रहने वाले उपेंद्र मांझी काम करने बेंगलुरू गये थे। इधर उसकी पत्नी जादूगर के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस के पास आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। 


गांव में जादू दिखाने आया था जादूगर
उपेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी पत्नी पुतुल देवी (35) छह बच्चों के साथ गांव में रहती है। जबकि वह मजदूरी करने के लिए बैंगलुरू चला गया था। इधर 19 मई को उसके गांव में एक जादूगर आया था। वह ग्रामीणों को जादुई तरीके से साइकिल चलाकर दिखाता था। जादूगर ने अपना नाम अभिनंदन मस्तान बताया था। वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खुसालपुर गांव का रहने वाला है। 


बैंगलोर में रहता था पति 
पति ने यह भी बताया है कि अभिनंदन मस्तान ने शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर करने के नाम पर गांव के कुछ लोगों के साथ झाड़फूंक भी करता था। इसी झांसे में आकर उसकी पत्नी पुतुल देवी ने भी अपना झाड़फूंक करवाया। इसके बाद महिला ने पति उपेंद्र मांझी को सारी बातें बताई। महिला ने बताया कि झाड़फूंक के बाद सिर चकराने की बात कही। इसलिए वह बैंगलोर से तुरंत गोड्डा के लिए रवाना हो गया। घर आने पर ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी एक बच्चे के साथ घर छोड़कर जादूगर के साथ भाग गई है जबिक पांच बच्चे घर पर ही है। 
 

Tags - Godda News Godda Latest News Godda News Godda Update Godda Jharkhand