logo

रांची : पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या,  आपसी विवाद बताई जा रही है वजह 

crime_scene11.jpg

रांचीः
रांची में एक पति ने पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। घचना नरकोपी थाना इलाके की है। आशंका जाहिर की जा रही है कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर उसकी हत्या की है।


पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा 
घटना की जानकारी मिलने पर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी के साथ अक्सर उसका विवाद होता था। सुबह विवाद के बाद पति ने पत्नी को मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।