logo

जामताड़ा : वीर सिदो-कान्हू के सपनों को कर रहा हूं साकार- इरफान अंसारी

IRFAN2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जो सम्मान बीजेपी ने आदिवासी, अल्पसंख्यक और दलितों को नहीं दिया, वो मैं देने का काम कर रहा हूं और वीर सिदो-कान्हू  के सपनों को साकार कर रहा हूं। ये बातें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कही। दरअसल, शुक्रवार को विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा वासियों को दो बड़ी सौगात दी है। जहां इफान अंसारी ने गूंदलीपहाड़ी और मुचीयाडीह के बीच रजिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया। वहीं जामताड़ा में करमदाहा से निश्चिंतपुर 94km एडीबी सड़क का भूमि पूजन कर सड़क की आधारशिला रखी है। इस दौरान उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास से मैं कभी समझौता नहीं कर सकता। हमारा जामताड़ा विकास के लिए ही जाना जाता है। आज पूरे झारखंड में अगर सबसे ज्यादा कहीं विकास हुआ है, तो वह जामताड़ा है। मैं लगातार यहां के विकास के लिए कोई न कोई काम करता रहता हूं। मैंने हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। यही कारण है कि आज इतनी संख्या में लोग यहां उमड़े हैं। इस मौके पर देवानंद सिंह, उमा चरण साव, दिलीप दत्ता, मुखिया नानूराम मुखिया रविंद्र, कलीमुद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, मुर्शीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, बीरबल अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।