logo

प्रचार नहीं करूंगा, सीधा लेने जाऊंगा रिजल्ट; बीजेपी के निशिकांत दुबे के बयान के मायने क्या हैं?

nishi5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि वह इस  बार चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। बल्कि उस समय में वह क्रिकेट खेलेंगे या चाय पीते नजर आएंगे। बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे का कहना है कि उनके खिलाफ विपक्ष के पास कोई दमदार नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जेएमएम कोई प्रत्याशी देगा तो वो चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। यह भी कहा है कि कांग्रेस अगर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाती है तब भी वो प्रचार करने नहीं जाएंगे बल्कि सीधा परिणाम लेने जाएंगे। 


चुनाव प्रचार नहीं करूंगा
निशिकांत दुबे ने दुमका में कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि अगर मेरे खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार देता है तो  मैं प्रचार नहीं करूंगा। बल्कि नॉमिनेशन करने के बाद सीधा रिजल्ट लेने जाउंगा। सांसद ने कहा कि अगर मेरे सामने प्रदीप यादव होंगे तो मैं अपनी जीत के लिए काफी आश्वत हूं। मुझे चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं कई बार प्रदीप यादव को हरा चुका हूं। फिर हराने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अगर कांग्रेस से कोई दूसरा प्रत्याशी आता है तो फिर चुनाव प्रचार के बारे में सोचूंगा। 


सीता सोरेन की टक्कर का कोई नहीं
दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बारे में निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके खिलाफ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा में कोई प्रत्याशी ही नहीं है। जहां तक मुझे पता है स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। हेमेंत सोरेन के भी नहीं लड़ने की बात उनकी ही पार्टी के नेता कर रहे हैं। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगी। ऐसे में कोई उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के सामने जो भी प्रत्याशी खड़े होंगे उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। 


 

Tags - Nishikant Dubey MP Nishikant Dubey Godda MP Nishikant Dubey Nishikant Dubey campaign-prasad Godda Lok Sabha seat