logo

झारखंड : दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी झारखंड कैडर की IAS निधि खरे, जल जीवन हरियाली मिशन के कार्यों का करेंगी निरीक्षण

WhatsApp_Image_2022-07-09_at_9_30_33_PM.jpeg

डेस्क:
झारखंड  कैडर की IAS अधिकारी और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे रविवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। वे आकांक्षी जिला रांची की केंद्रीय प्रभारी हैं। निधि खरे रविवार को कांके प्रखंड के पिठोरिया में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगी।

फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं निधि 
निधि रविवार को अपर कोनकी ग्राम स्थित मनरेगा पार्क में दीदी बारी योजना का हाल भी जानेंगी। वह सोमवार को रातू प्रखंड के मुरचू गांव में  सिंगल विलेज वाटर सप्लाई योजना के क्रियान्वयन की प्रगति के निरीक्षण के साथ ही बेड़ो प्रखंड के मनरेगा पार्क में दीदी बारी योजना का हाल जानेंगी। निधि खरे झारखंड कैडर की IAS हैं और फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।