logo

झारखंड में 36 IAS अधिकारियों का तबादला, खेल निदेशक बने छवि रंजन; देखें पूरी सूची

IAS_CHHAVI_RANJAN.jpg

रांची:

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30  से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से 22 मई 2026 को जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को खेलकूद निदेशक, झारखंड, रांची बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची की जिम्मेदारी भी दी गई है।


धारा-14 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग

इससे पहले छवि रंजन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके पास अतिरिक्त प्रभार के तौर पर झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यपालक निदेशक और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी भी थी।
सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही नवपदस्थापित जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्तों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-14 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।


 

Tags - IAS Officers Transferred Chhavi Ranjan Assigned Director of Sports