logo

अक्षय कुमार सिंह बने JPSC के नए सचिव, झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला

a505.jpeg

रांची     
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आज 4 आईएएस अधिकारियों को तबादल कर दिया गया है। विभाग की ओऱ से जारी पत्र के अनुसार झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची के पद पर पोस्टेड चंद्र किशोर उरांव का तबादला नागरिक सुरक्षा आय़ुक्त, झारखंड के पद पर किया गया है। शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह को झारखंड लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। जनजाति विकास अभिकरण, साहिबगंज के परियोजना निदेशक को अगले आदेश तक के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

नितीश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार 

इसी तरह नितीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद खूंटी का तबादला करते हुए उनको अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड का निदेशक बनाया गया है। सिंह इसी के साथ अगले आदेश तक निदेशक पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग झारखंड, रांची के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे।   

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn