logo

पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया जा रहा IED फटा; एक महिला नक्सली घायल

ied_blast3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा से एक बार फिर IED ब्लास्ट की खबर सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के पोड़ाहाट जंगल आईईडी ब्लास्ट की खबर सामने आई है। ब्लास्ट में एक महिला नक्सली के घायल होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार की मध्य रात्रि आईईडी बम महिला नक्सली सदस्य लगा रही थी, तभी अचानक आईईडी बम ब्लास्ट हो गया। इससे महिला नक्सली उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण महिला नक्सली की मौत होने और उसे सहयोगी नक्सलियों द्वारा साथ ले जाने की भी बात बता रहे हैं।

तलाशी में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद चाईबासा पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर तलाशी कर रही है। लेकिन पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आईईडी प्लांट करने के क्रम में आईईडी ब्लास्ट होने की घटना के बाद सहयोगी नक्सली अपने घायल महिला नक्सली को लेकर जंगल की ओर लेकर चले गए।