logo

राजद कार्यालय में हुई इफ्तार पार्टी, झारखंड राजद प्रभारी सहित इन लोगों ने की शिरकत

rjd13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राजद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रमजान के महीने की धार्मिक भावना का सम्मान किया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एकत्रित हुए और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाए। इफ्तार पार्टी ने समाज में सौहार्द और एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी को शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इफ्तार पार्टी में विशेष रूप से झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक सुरेश पासवान, नरेश सिंह, जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, कांग्रेस से किशोर शहदेव, महासचिव कैलाश यादव, आबिद अली, रश्मि प्रकाश, अनीता यादव, इरफान अंसारी, सुनीता चौधरी, मनोज पाण्डेय, श्यामदास सिंह, रंजन यादव, संजय रंजन, सुधीर गोप, सदाकत अंसारी, कमलेश यादव, प्रणय बबलू, चंद्रशेखर भगत, संतोष प्रसाद, श्रीराम यादव, विक्रमा यादव, मदन यादव, जनार्दन राय, मुमताज कुरैशी, जफीर खान, रामकुमार यादव, छितिज मिश्रा, महादेव ठाकुर, राजेश रौशन, इम्तियाज हुसैन अंसारी, रामप्रवेश यादव, धर्मेंद्र महतो, धर्मेंद्र सिंह, महादेव ठाकुर, सुबोध पासवान, शब्बर फातमी, रामभजन सिंह यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Tags - rjd jharkhand iftar party jharkhand news eid jharkhand khabar