logo

पलामू : IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

sdtbuae.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पलामू जिला में समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान लंबित नक्सल एवं अन्य आपराधिक मामलों, पर्यवेक्षण और निष्पादन कार्यों, तथा POCSO मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी ने निर्देश दिया कि प्रक्षेत्र में गोलीबारी जैसी घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सभी जिलों में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और अपराध के पहले एवं बाद में अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि POCSO मामलों में समयबद्ध और गुणवत्ता-पूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और अभियोजन प्रक्रिया प्रभावी ढंग से संचालित हो।

 

Tags - latest jharkhand newsmontha in Palamu Palamu news Updates latest Palamu news Palamu news updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in hindi latest updates in jharkhand