logo

गिरिडीह में चल रहे अवैध माइका खदान का चाल धंसा, 2 महिलाओं की मौत

सगमो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिला के गावां वन क्षेत्र में परसौनी वन भूमि में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वन भूमि पर संचालित माइका के अवैध खदान में चाल धंस गई है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में ननद और भाभी थे। एक अन्य नाबालिग लड़की भी घायल हुई है। जिसका इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। 


अचानक धंस गई चाल 
परसौनी के इलाके में धड़ल्ले से माइका के अवैध खदानों का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को भी माफिया ने इस खदान के अंदर कई मजदूरों को भेजा था। यहां माइका काटने का काम चल रहा था तभी चाल धंस गई। खदान के संचालकों  ने किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया गया लेकिन जिन्होंने दम तोड़ दिया था उनके शवों को उनके घर पर भिजवाया। 


एसपी को मामले से सूचित किया गया 
दूसरी तरफ इस हादसे की सूचना गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र ने छानबीन शुरू कर दी।

Tags - Giridih news Giridih latest news Giridih news updates Giridih Hindi news Giridih chaal caved in Mica mine caved in