logo

Ranchi : 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को मिले निर्देश

a1616.jpg

रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में 29 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में पुराना विधानसभा सभागार (धुर्वा) रांची में आगामी 7 सितम्बर 2022 से प्रारंभ होने जा रहे ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता के लिए एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता कांग्रेस विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की एवं जलेश्वर महतो, भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड प्रदेश के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत, मंत्री बादल पत्र लेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं अनुप सिंह उर्फ कुमार जयमंगल सिंह उपस्थित थे। 

इस बैठक में राज्य के सभी जिला संयोजक, जिला के अध्यक्षगण, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई।

पांच महीने तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो अगले 5 महीने तक चलना है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर तक होनी है जिसमें कांग्रेस पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शामिल रहेंगे। इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अच्छी सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। पिछले 7 महीने के संगठन सशक्तिकरण अभियान के निमित्त हुए कार्यक्रमों के कारण झारखंड में कांग्रेस पार्टी का संगठन सशक्त और सक्रिय हुआ है। पिछले दिनों आयोजित आजादी गौरव यात्रा में झारखंड राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगामी 4 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित महंगाई पर हल्ला बोल रैली और भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस में श्रेष्ठ सहभागिता रखेगी।

 

कार्यक्रम को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी!
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्व के कार्यक्रमों को सफल बनाया है, इसके लिए हमारे प्रदेश प्रभारी ने मेरी पीठ थपथपाई है, सराहना की है। गौरव यात्रा कार्यक्रम में झारखंड  पूरे देश भर में अव्वल रहा है यह सब आप सभी के बदौलत हो सका है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में राहुल गांधी को को जब तक प्रधानमंत्री नहीं बना लें अपनी नेता को पूरी ताकत नहीं दे दें तब तक हमें नहीं बैठना है। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि पूर्व के कार्यक्रमों में जिस प्रकार झारखंड प्रदेश में हमारे नेता कार्यकर्ता की भागीदारी रही है उसी प्रकार भारत जोड़ो कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के मार्गदर्शन में यह पांच महीना का कार्यक्रम सफलतापूर्वक प्रदेश में चलेगा। 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हल्ला-बोल महंगाई रैली में झारखंड प्रदेश से भारी संख्या में शामिल होंगे। 

12 राज्यों से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा!
कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की यह ऐतिहासक पदयात्रा होगी। यह पत्रयात्रा 3500 किमी की सफर और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गों से यह अपील किया है कि अगर वो संविधान में विश्वास रखते है या मानते है तो आज वो संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों। 

सांगठनिक दृष्टिकोण से काफी अहम है यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भारत जोड़ो यात्रा सांगठनिक दृष्ठिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 80 साल पहले 07 सितंबर के दिन ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व और प्ररेणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था, जिसके पांच साल बाद हमारा देश आजाद कहलाया। उन्होंने कहा कि भय, कट्रता और पूर्वाग्रह की राजनीत तथा आजीविका विनाशक आर्थिक नीति, महंगाई, बढ़ती बेरोजगार और पैर पसारती आसामनता की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के लिए इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनें।  इस बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने किया । 

बैठक में कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता हुए शामिल
इस बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ.राकेश किरण महतो, डॉ.एम तौसिफ, सतीश पॉल मुंजनी, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह, अभिजीत राज,गुंजन सिंह,शकील अख्तर,आमीर  हाशमी,केदार पासवान,नेली नाथन, केशव महतो कमलेश,अशोक चौधरी, सुलतान अहमद, अनादि ब्रह्म, राजेश सिन्हा, रियाज अहमद, जिला संयोजक जयशंकर पाठक, मानस सिंहा, संजय लाल पासवान,कुमार गौरव, कुमार राजा, परविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, विजय खां,अवधेश सिंह, मुन्ना पासवान, संजय मुन्नम, प्रमोद दुबे, सुखेर भगत, रामकृष्ण चौधरी, बृजेन्द्र सिंह,मनोज सिन्हा, श्यामल किशोर सिंह, सतीश केडिया, वेद प्रकाश मिश्रा, निरंजन पासवान, सुधीर सिंह, बासुदेव वर्मा, उज्ज्वल तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।