logo

रांची : झारखंड OBCआरक्षण मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनाक्रोश सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

obc.jpg

रांची:
रांची के कर्बला चौक पर झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच (Jharkhand OBC Reservation Platform) की मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव (Kailash Yadav) ने की। उनके साथ मंच के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में मंच के तत्वावधान में 8 सितंबर को आयोजित होने वाले जनाक्रोश सम्मेलन (public anger conference) में आरक्षण सहित 7 सूत्री विषयों को प्रस्ताव (Proposal to 7-point themes) में लाने पर चर्चा की गई।


अध्यक्ष ने दी सम्मेलन का स्थान की जानकारी
मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि ओबीसी समाज आरक्षण सीमा बढ़ाने के हेमंत सरकार के द्वारा बार-बार दी जा रही थोथी दलील देने से बेहद नाराज हैं इसलिए झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने 8 सितंबर को जनाक्रोश प्रांतीय स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया है। ज्ञातव्य है कि सम्मेलन के माध्यम से जनांदोलन सहित आगामी रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा। यादव ने आगे कहा की मंच द्वारा अंजुमन प्लाजा हॉल में होने वाला सम्मेलन का स्थान परिवर्तन कर अब गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स मेन रोड कैपिटल हिल होटल के समीप किया गया है । 

सुबह 11 बजे से शुरू होगा सम्मेलन
मिली जानकारी अनुसार अंजुमन प्लाजा हॉल के स्थल पर कार पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं थी इसलिए  कार्यक्रम का स्थान परिवर्तन किया गया है। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली ने बताया कि दृढ़ संकल्प के साथ सम्मेलन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर रामकुमार यादव, अब्दुल्लाह मुफ्ती अजहर कासमी, जबिउलाह अंसारी,प्रणय बबलू,कृष्ण कुमार,पल्लव कुमार,आरिफ अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।