logo

पाकुड़ में जमीनी विवाद में भाई ने भाई को मारा तीर, घायल अस्पताल में भर्ती

jkhgkjhetg.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को छाती में तीर लग गया। बताया जा रहा है कि आपसी जमीन विवाद में एक सगे भाई ने ही अपने भाई पर तीर चला दिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि मामला संथाल आदिवासी समुदाय से संबंधित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Pakur News updates Pakur news in hindi Pakur updates in hindi latest Pakur News Pakur updates Pakur Updates in hindi