logo

बिहार : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की छठ घाट पर ही जबरन शादी

पक.jpg

सीतामढ़ीः

बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव में छठ घाट पर ही ग्रामीणों ने एक युवक-युवती की शादी करवा दी। बताया गया है कि लड़की का पूरा परिवार छठ घाट गया हुआ था। तभी उसने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया दोनों को छठ घाट पर ले गए और दोनों की शादी करवा दी। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है


गांव वाले देख रहे थे सबकुछ 
बताया जा रहा है कि प्रेमी पंथपाकर गांव से 25 KM दूर परिहार प्रखंड में रहता है। वह छठ पर्व के दौरान अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उस वक्त लड़की  के घऱ पर कोई नहीं था। ग्रामीणों ने देखा कि जब लड़की घर पर अकेली है तो एक लड़का घर के दरवाजे पर पहुंचा है और फिर घर में घुस भी चुका है। गांव वाले यह सब देख रहे थे। थोड़ी देर में ग्रामीण भी लड़की के घर पहुंचे और दोनों को लेकर छठ घाट गये। दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी।