logo

सरकारी टीचर बनते ही प्रेमी ने फोन ऑफ किया, प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी

premi9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार में एक युवक BPSC परीक्षा पास करके टीचर बन गये हैं। जिसे सरकारी स्कूलों में नियुक्त कर दिया गया। इसी बीच भागलपुर के सुलतानगंज से प्रेम प्रसंग मामला सामने आया है। जहां युवक और युवती के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग था। सरकारी नौकरी लगते ही युवक शादी से मुकर गया है। लेकिन लड़की ने भी उसी से शादी करने की जिद ठान ली है। अब जो हो रहा है वह चर्चा का विषय है। 


जबरन लड़की ने कर ली शादी 
दरअसल दोनों 3 साल से रिलेशनशिप में थे। लड़की ने जब प्रेमी के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो लड़का टालमटोल करने लगा। इसी बीच लड़का सरकारी शिक्षक बन गया। लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही उसके तेवर बदल गये। उसने लड़की से किनारा लगाना शुरू कर दिया।  जिसके बाद लड़की ने भी उसी से शादी करने की जिद ठान ली। एक दिन लड़की ने बहला फुसला कर युवक को सुलतानगंज बुलाया। सुलतानगंज आने पर लड़की ने उससे कृष्णगढ़ चौक पर जबरन शादी कर ली। लड़की ने अपने घरवालों को भी यह बात बताई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये। ग्रामीणों की भीड़ देखकर युवक भागने लगा। जिसके बाद लड़के को लड़की ने ही पकड़ लिया। उसके बाद लड़की ने पूरी बात बतायी। 


मोबाइल बंद कर दिया 
लड़की ने बताया कि हम दोनों काफी समय से रिलेशन में है। दोनों में काफी प्यार भी है। जब शादी करने को कहते थे, तो ये टाल देता था। कुछ दिनों से बात भी करना बंद कर दिया। नौकरी होते ही दूरी बनाने लगा। अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। बुधवार को किसी तरह बहला फुसला कर लड़के को सुलतानगंज मिलने के लिए बुलाया। सुलतानगंज के कृष्णगढ़ चौक पर जब लड़का आया, तो लड़की ने शादी करने को विवश कर दिया। सुल्तानगंज में मांग में सिंदूर भरने के बाद लड़की उसे अपने घर ले जाने लगी, लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ। लड़की ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। लड़की सुलतानगंज के एक गांव की रहने वाली है। वहीं एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ग्रामीणों के समझने बुझाने के बाद दोनों राजी खुशी लड़की के घर जाने को तैयार हुए।  दोनों के परिजन शादी से खुश हैं।