logo

पति के बाद 8 माह की गर्भवती पत्नी ने भी छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या

NAGWA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चतरा शहर के नगवां मुहल्ला में एक दंपती ने आत्महत्या कर ली ही। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में दोनों ने यह कदम उठाया है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह और उसकी गर्भवती पत्नी रश्मि कुमारी के रूप में हुई है। सबसे पहले गुरुवार की देर रात कुलदीप मे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पत्नी में भी छत से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 


दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। मृतक कुलदीप सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा का रहने वाला था। वहीं पत्नी औरंगाबाद जिले के नवी नगर की रहने वाली थी। कुलदीप रिटायर्ड की पत्नी रश्मि कुमारी आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कुलदीप ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद रश्मि कुमारी ने भी छत से छलांग लगा ली। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कुलदीप हीरो शो रूम में काम करता था। 

Tags - Chatra news Chatra news Chatra latest news Chatra update Chatra husband wife murder