logo

क्राइम : नाराज पत्नी को ससुराल मनाने गया था युवक, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या 

SHAV7.jpg

चतरा: 
एक युवक का अपनी पत्नी को ससुराल जाकर मनाना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी  घरेलू विवाद के बाद मायके गई थी। मामला चतरा जिले के नक्सल प्रभावित कुंदा थाना क्षेत्र के सोहरलाट गांव का है। पत्नी सहित ससुराल वालों पर आरोप है कि शख्स की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीहै,  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय खेहाली गंझू के रुप में हुई है। 


सभी आरोपी फरार 
मृतक के परिजनों के अनुसार खेहाली गंझू दो दिन पहले अपने ससुराल गया था। जहां पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद झगड़े से नाराज पत्नी व अन्य ससुराल वालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के बयान पर मृतक की पत्नी रमिया देवी, ससुर उदय गंझू, फजेती गंझू, बालो गंझू, राजेंद्र गंझू व फतेहिया देवी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार