logo

पलामू : छतरपुर में टेम्पु की बाइक से भिड़ंत, साला की हुई मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल

sdnye5ye.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दीपावली की शाम लगभग 6 बजे छतरपुर के रामगढ़ गांव में पुरानी नेशनल हाईवे 98 पर शिव मंदिर के पास एक अज्ञात टेम्पु ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा राकेश कुमार यादव, पिता कामेश्वर यादव, गहरिया का निवासी, टेम्पु में फंस गया। टेम्पु चालक ने उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठा उसका बहनोई सुरेंद्र यादव, पिता जनेश्वर यादव, बिहार के नबीनगर थाना क्षेत्र के बरहटवा निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों को खून से लथपथ देखा और तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया। मेदनीनगर में चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि राकेश दूसरे राज्य में एक कंपनी में काम करता था और दीपावली के लिए घर आया था। सोमवार को वह अपने बहनोई सुरेंद्र के साथ बाइक से छतरपुर थाना क्षेत्र के लंगूराहा स्थित नाना के घर गया था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे कि रामगढ़ के पास छतरपुर की ओर से आ रही टेम्पु ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह दुर्घटना हुई। राकेश के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी, जो हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल हैं। उसकी पत्नी और अन्य परिजन भी सदमे की स्थिति में हैं। टेम्पु चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News updates< palamu news palamu news updates latest palamu news palamu News in hindi Jharkhand News palamu news in hindi palamu updates palamu breaking news palamu ne